Breakup Ke Baad Kya Kare – ब्रेकअप के बाद क्या करें – खुद को संभालने का सही तरीका

Kavya Singh author

By Kavya Singh

Published on:

Breakup Ke Baad Kya Kare

Breakup Ho Jaye To Kya Kare – सच कहूं तो ब्रेकअप सिर्फ एक रिश्ता खत्म होने का दर्द नहीं होता। ऐसा लगता है जैसे अचानक जिंदगी का एक हिस्सा खाली हो गया हो। पहले जिस इंसान से हर छोटी-बड़ी बात शेयर होती थी, वही एक दिन बिल्कुल अजनबी जैसा लगने लगता है। और सबसे मुश्किल चीज होती है खुद को समझाना कि अब वो वापस नहीं आएगा।

मेरा भी जब ब्रेकअप हुआ था तब शुरुआत के कुछ दिन बहुत Heavy थे। फोन हाथ में लेकर बार-बार Chat खोलना, उसकी Profile देखना या पुराने Photo देखना.. ये सब आदत बन गया था। बाहर से सब Normal दिखता था लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा था।

ब्रेकअप के बाद इंसान सिर्फ उस व्यक्ति को याद नहीं करता बल्कि वो उन आदतों को भी याद करने लगता हैं जो उसके साथ जुड़ी होती हैं। सुबह का Message, रात की बातें और छोटी-छोटी लड़ाइयाँ ये सब अचानक खत्म हो जाता है।

ब्रेकअप के बाद क्या करें – Breakup Ke Baad Kya Kare

ब्रेकअप के तुरंत बाद सबसे पहले खुद को थोड़ा समय देना बहुत जरूरी होता है। कई लोग खुद को ज़बरदस्ती मजबूत दिखाने लगते हैं लेकिन अंदर ही अंदर टूट रहे होते हैं। अगर रोना आ रहा है तो रो लीजिए क्योंकि हर समय “मैं ठीक हूं” ये बोलना जरूरी नहीं होता।

मैंने भी शुरुआत में यही गलती की थी कि खुद को व्यस्त रखकर दर्द को Ignore करने की कोशिश करती रही। लेकिन सच ये है कि दबाई हुई Feelings बाद में और ज्यादा तकलीफ देती हैं।

एक चीज जो मैंने बाद में समझी वो ये थी कि बार-बार एक्स की Profile देखना सिर्फ दर्द बढ़ाता है। हर नई Photo या उनका हर Status दिल को फिर से दुखी कर देता है। इसलिए थोड़ी दूरी बनाना बहुत जरूरी होता है।

इस समय खुद को अकेला मत कीजिए बल्कि जरूरी ये हैं की किसी भरोसेमंद दोस्त या घर के व्यक्ति से बात करना काफी हल्का महसूस करवा सकता है। कभी-कभी सिर्फ किसी का Calmly सुन लेना भी बहुत मदद करता है।

साथ ही अपनी रोज़ की छोटी-छोटी Habits को मत छोड़िए। खाना सही समय पर खाइए, थोड़ा बाहर घूमिए, और नींद तो पूरी ही लीजिए। छोटी चीजें ही धीरे-धीरे इंसान को वापस Normal महसूस करवाती हैं।

ब्रेकअप के बाद क्या नहीं करना चाहिए

ब्रेकअप के बाद सबसे बड़ी गलती होती है बार-बार EX की Profile को देखना या पुराने Chats पढ़ना। इससे इंसान Move On नहीं कर पाता और पुरानी Feelings बार-बार Trigger होती रहती हैं। कई लोग अकेले में खुद को पूरी तरह बंद कर लेते हैं लेकिन ऐसा करना दु:ख को और बढ़ा सकता है। थोड़ा समय खुद को देना सही है लेकिन ये पूरी दुनिया से कट जाना ठीक नहीं होता।

इसके अलावा सिर्फ दर्द से बचने के लिए तुरंत नया रिश्ते शुरू करना भी सही फैसला नहीं होता क्योंकि Healing को समय देना जरूरी है। अपनी Feelings को Ignore करके झुटमुठ का खुश दिखना भी अंदर से इंसान को और थका देता है। धीरे-धीरे खुद पर ध्यान देना और धैर्य रखना ही सबसे Healthy तरीका होता है।

Breakup के बाद इन चीजों का ध्यान रखे

1 लगातार सोचते रहना और Overthinking इनसान को Mentally थका देते हैं।

2 क्या गलती मेरी थी क्या? जैसे सवाल बार-बार दिमाग में चलते रहते हैं तो इन्हे अवॉइड करो और अपने Goals के लिए ऐफर्मैशन करो।

3 Journal लिखने से दिल की Feelings बाहर निकलती हैं और मन हल्का महसूस करता है। इसलिए जर्नल जरूर लिखे।

4 कोई Perfect Words जरूरी नहीं बस दिल की बात Honestly लिखना जरूरी है।

5 किसी भरोसेमंद इनसान से बात करना Emotional Pain को कम कर सकता है।

6 हर दर्द अकेले सहना जरूरी नहीं होता अपनी Feelings को Share करना भी Healing का हिस्सा है।

7 अपने Emotions को दबाने के बजाय उन्हें समझना और स्वीकार करना ज्यादा सही होता है।

ब्रेकअप के बाद खुद को दोबारा मजबूत कैसे बनाएं

ब्रेकअप के बाद सबसे ज्यादा असर Self-Confidence पर पड़ता है। इंसान खुद में कमी ढूंढने लगता है। मुझे भी एक समय ऐसा लगा था कि शायद मुझमें ही कुछ कमी थी तभी रिश्ता नहीं चल पाया। लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि हर Relationship सिर्फ एक इंसान की वजह से नहीं टूटता। कभी परिस्थितियाँ गलत होती हैं, तो कभी सोच नहीं मिलती और कभी दोनों लोग अलग रास्तों के लिए बने होते हैं।

खुद को दोबारा Strong बनाने के लिए सबसे पहले खुद पर ध्यान देना जरूरी है। अपनी Health, अपने काम, अपने सपने पर ध्यान देना शुरू कीजिए। शुरुआत में मन नहीं करेगा लेकिन धीरे-धीरे वही चीजें आपको फिर से अच्छा महसूस करवाएंगी। मैंने खुद को संभालने के लिए नई चीजें सीखना शुरू की जैसे थोड़ा बाहर घूमना शुरू किया और Social Media का Use कम किया। इससे दिमाग धीरे-धीरे शांत होने लगा।

सबसे जरूरी बात के खुद को जल्दी ठीक होने के लिए मजबूर मत कीजिए क्योंकि Healing में समय तो लगता ही है। कुछ दिन अच्छे होंगे और कुछ दिन फिर से पुराने दर्द याद आएंगे लेकिन अगर आप खुद का साथ नहीं छोड़ेंगे तो एक दिन सच में पहले से ज्यादा Strong महसूस करेंगे।

Conclusion

ब्रेकअप दर्द देता है इसमें कोई शक नहीं लेकिन यह जिंदगी का End नहीं होता। शुरुआत में सब कुछ बिखरा हुआ लगता है लेकिन समय के साथ-साथ इनसान खुद को फिर से मजबूत करना सीख ही जाता है। जरूरी यह नहीं कि कौन आपको छोड़कर चला गया। जरूरी यह है कि आप खुद को कितना संभाल पाते हो या कही आप खुद का साथ तो नहीं छोड़ कर बैठे? खुद से प्यार करना, खुद की Respect करना और धीरे-धीरे आगे बढ़ना ही असली Healing होती है।

एक दिन ऐसा जरूर आता है जब वही इनसान जिसके बिना जीना मुश्किल लगता था सिर्फ एक याद बनकर रह जाता है और तब समझ आता है कि दर्द हमेशा नहीं रहता लेकिन उससे मिली सीख हमेशा साथ रहती है।

FAQs

Q1. ब्रेकअप के बाद इतना खालीपन क्यों महसूस होता है?

क्योंकि हम सिर्फ इनसान से नहीं उसकी Habit और उसके साथ बिताए समय से भी जुड़ जाते हैं और अचानक सब खत्म होने पर खालीपन महसूस होना बिल्कुल आम बात है।

Q2. क्या ब्रेकअप के बाद Ex से बात करनी चाहिए?

अगर बात करने से बार-बार दुख बढ़ रहा है तो कुछ समय दूरी बनाना Better होता है क्योंकि Healing के लिए Emotional Space जरूरी होता है।

Q3. ब्रेकअप के बाद जल्दी Move On कैसे करें?

खुद को समय दीजिए, Social Media पर Stalking कम कीजिए, अपनी Health और काम पर ध्यान दीजिए और अपनी Feelings किसी भरोसेमंद इंसान से Share कीजिए।

Kavya Singh

काव्या सिंह Relationship, Self-Growth और Emotional Wellness जैसे विषयों पर लेख लिखती हैं। उनका उद्देश्य रिश्तों और भावनात्मक चुनौतियों को सरल भाषा में समझाना तथा पाठकों को व्यावहारिक और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे खुद को बेहतर समझ सकें और जीवन में आगे बढ़ सकें।

Leave a Comment